ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान... हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान!  मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित

जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार करें श्रीकृष्ण की श्रृंगार, इन चीजों का लगाएं भोग

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण की पूजा का अपना ही खास महत्व है। वैष्णव संप्रदाय के लोगों के लिए तो ये सबसे महत्वपूर्ण होता है। भगवान श्रीकृष्ण को नारायण का आठवां अवतार माना जाता है। इसलिए श्रीकृष्ण की पूजा से विष्णु और लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर श्रीकृष्ण की कृपा हो जाए तो भक्तों के जीवन में धन-धान्य, सुख-समृद्धि की कभी कोई कमी नहीं होती है। ऐसे में प्रभु श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय अवश्य करने चाहिए। ज्योतिष के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आपको अपनी राशि के मुताबिक भगवान का श्रृंगार करना चाहिए और उसी मुताबिक भोग लगाना चाहिए। इससे उस राशि विशेष के जातकों को श्रीकृष्ण का आशीर्वाद जल्द मिल सकता है।

राशि के मुताबिक करें श्रृंगार

मेष राशि – इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को लाल रंग के वस्त्र पहनाएँ और माखन मिश्री का भोग लगाएं।

वृषभ राशि – इस राशि के जातक चांदी के वर्क से श्रीकृष्ण का शृंगार करें और उन्हें माखन का भोग लगाएं।

मिथुन राशि – इस राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को लहरिया वस्त्र पहनाएँ और दही का भोग अर्पित करें।

कर्क राशि – इस राशि के जातक श्रीकृष्ण को सफेद वस्त्र पहनाएं और दूध और केसर का भोग अवश्य लगाएं।

सिंह राशि – इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएँ और माखन मिश्री का भोग अर्पित करें।

कन्या राशि – इस राशि के जातक श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं और मावे की बर्फी का भोग लगाएं।

- Install Android App -

तुला राशि – इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को गुलाबी या केसरिया रंग के वस्त्र पहनाएँ और माखन मिश्री का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि – इस राशि के जातक कृष्ण भगवान को लाल वस्त्र पहनाएँ और भोग में मावा, माखन या घी अर्पित करें।

धनु राशि – इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को पीले रंग के वस्त्र पहनाएँ और पीली मिठाई का भोग लगाएं।

मकर राशि – इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को नारंगी वस्त्र अर्पित करें और मिश्री का भोग लगाएँ।

कुंभ राशि – इस राशि के जातक प्रभु श्रीकृष्ण को नीले रंग के वस्त्र पहनाएं और बालूशाही का भोग लगाएँ।

मीन राशि – इस राशि के जातक श्रीकृष्ण को पीतांबरी पहनाएँ और केसर और मावे की बर्फी का भोग लगाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’