jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

जबलपुर :  चोरी के शक में आदिवासी युवक की पीट पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार जबलपुर: जिले में चोरी के शक में एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पीट पिटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बेलखेड़ा पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उसे बाइक चोरी के शक में घर से बुलाकर ले गए थे और मारकर सूखे तालाब में फेंककर भाग गए थे। घटना बीते रविवार की है। बेलखेड़ा पुलिस के अनुसार शिवकुमार गौड़ निवासी मनकेड़ी की बाइक चोरी हो गई थी। उसे शक था कि गांव के ही राकेश गौड़ ने अपने साथी राजाराम और सोनू के साथ चोरी की है। इस पर रविवार की शाम शिवकुमार साथी सतेंद्र पटेल के साथ राकेश और उसके दोनों साथियों को घर से दूसरे गांव  जमखार ले गए। जहां तीनों की पिटाई की गई। इसके बाद भी दिल नहीं भरा तो रात में राकेश व राजाराम को घर से बुलाया और गांव के दूसरे छोर में यज्ञशाला तालाब मैदान ले गए। चोरी कबूलवाने के लिए लाठी व साइकिल के टायर से बनाए गए हंटर से बेरहमी से पिटाई की। जब वह मरणासन्न हो गया तोउसे फेंककर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने शिवकुमार और सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।