jhankar
ब्रेकिंग
आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का... भोपाल: करवाचौथ के श्रृंगार के लिए पार्लर जाने की बात पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो...

जमीनी विवाद में न्यूज चैनल के पत्रकार की विपक्षियों ने लाठी-डंडों से पीट कर की हत्या

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र.|सूबे के कौशाम्बी ज़िले में जमीनी विवाद को लेकर एक न्यूज चैनल के पत्रकार की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी गयी। मृतक पत्रकार अपनी ज़मीन पर कब्ज़ा लेने के लिए गया था, तभी विपक्षियों ने हमला कर दिया। हमले में घायल पत्रकार की एक सप्ताह बाद इलाज़ के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

- Install Android App -

पिपरी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी सऊद अंसारी प्रयागराज ज़िले में एक न्यूज चैनल में सवांददाता थे। उन्होंने गांव के ही रुस्तम से पौने दो बीघा खेती योग्य जमीन का बैनामा कराया था। शनिवार को उसी खेत को जोतवाने के लिए वह अपने भाइयों और भतीजों के साथ ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा।  मामले की जानकारी रुस्तम के बेटे मुस्तफा को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गया और खेत जोतने का विरोध करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडा चलने लगे। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोगों को चोटें आई। मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

सूचना मिलने के बाद सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण, इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह और चौकी प्रभारी मखदूमपुर संजय सिंह परिहार के साथ मय फोर्स मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सऊद अंसारी की हालत नाजुक बनी हुई थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को अस्पताल में सऊद अंसारी की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।