ब्रेकिंग
हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ...

जयमाला के बाद स्टेज पर दूल्हे ने की अश्लील हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, फिर जमकर हुआ बवाल

लड़के वालों का कहना है कि लड़की वालों उन्हें बंधक बनाकर उनसे दस लाख रुपयों की मांग की

संभल। शादी समारोह में एक दूल्हे को जयमाला के तुरंत बाद अश्लील हरकत करना महंगा पड़ गया। युवक की इस हरकत को देखकर दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। पुलिस अब दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक दूल्हे ने जयमाला के तुरंत बाद दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी, जिसके बाद दुल्हन ने गुस्से में आकर शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया जो बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंच गया। लड़के वालों का कहना है कि लड़की वालों उन्हें बंधक बनाकर उनसे दस लाख रुपयों की मांग की।

घटना संभल के बहजोई थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक कस्बा पवांसा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी बदायूं के थाना बिल्सी निवासी एक शख्स से तय की थी। सोमवार शाम बारात नाचते-गाते पहुंची करीब बारह बजे रात को जयमाला का कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान दूल्हे के दोस्तों ने मस्ती करते हुए उसे कंधों पर उठा लिया ताकि दुल्हन जयमाला नहीं पहना पाए। दुल्हन के मुताबिक जयमाला डालने के बाद दूल्हे ने सबके सामने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। इस बात से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और वो स्टेज से उतर आई।