jhankar
ब्रेकिंग
रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो... किसानों के बीच सप्ताह में 4 दिन पहुंचेंगे अधिकारी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश खाद्य सामग्री की सैंपलिंग, मिलावटखोरी पर एसडीएम विजय राय की सख्त चेतावनी मिशन वात्सल्य अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित, खिरकिया नगरीय क्षेत्र में 4 पार्लर आवंटित होंगे विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

जांच के नाम पर जेल प्रहरियों के उतरवाए कपडे़,

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर | नेताजी सुभाषचन्द्र बोस सेन्ट्रल जेल में जेल प्रहरियों की कपडे़ उतरवाकर जांच करने का मामला सामने आया है। अफसरों के फरमान के बाद जेल प्रहरी लामबंद हो गए। अब अफसरों ने उस जेल प्रहरी की ड्यूटी बदल दी, जो प्रहरियों की जांच करता था।

- Install Android App -

अफसरों के फरमान के खिलाफ नाराजगी
जानकारी के अनुसार जेल के भीतर तम्बाकू, बीड़ी और अन्य सामान ले जाने के मामले में पिछले दिनों प्रहरी दिलदार तोमर और योगेश पटेल को पकड़ा गया था। दोनों को निलम्बित कर दिया गया। इसके बाद जेल की सुरक्षा को सख्त करने के लिए सभी की जांच के निर्देश दिए गए थे।जेल प्रहरियों की जांच के लिए अफसरों ने अपने एक खास प्रहरी को तैनात कर दिया। जो रीवा और फिर नरसिंहपुर से स्थानांतरित होकर सेन्ट्रल जेल आया है। वह सामान्य जांच की जगह प्रहरियों के कपडे़ उतरवाकर जांच करने लगा। इससे जेल प्रहरी नाराज हो गए। सभी ने इसका विरोध किया। अफसरों ने प्रहरियों को समझाया। विरोध होने पर प्रहरियों के कपडे़ उतरवाकर जांच करने वाले की तैनाती दूसरी जगह कर दी।