खिरकिया। जिला न्यायाधीश महोदय श्रीमती शशीकला चंद्रा मैडम के मार्गदर्शन मे एवं श्री के. एस. शाक्य अपर जिला न्यायाधीश/सचिव के निर्देश में माननीय व्यवहारिक न्यायाधीश अभिषेक नागराजकी उपस्थिति मे खंडवा बाईपास पोखरनी के पोस्ट पर अपने घर बसों के द्वारा जा रहे मजदूरों को ठंडा पानी नाश्ते के पैकेट एवं मुंह पर लगाने के लिए मास्क वितरण किए सभी लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानी रखना है अपने हाथों को पानी से बार-बार धोना है खांसी या बुखार आने पर नजदीकी डॉक्टर को तुरंत बताना है इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर संजय गंगराड़े सुनील राजपूत दीपेंद्र सिंह देवड़ा समिति से पवन बघेला ड्यूटी कर रहे है कर्मचारी दुर्गेश कुमार नामदेव सुनील पवार करण साहू मुकेश डावर स्वास्थ विभाग उपस्थित रहे
ब्रेकिंग
