ब्रेकिंग
Big breaking news: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्राला ने ओमनी वाहन को कुचला, मृतकों में ... शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे टिमरनी: आदिवासी सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार मुझसे बिच्छापुर के पूर्व सरपंच फर्जी काम कराने का बना... हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

जीजा से मांगे थे 30 हजार रुपए, नहीं मिले तो सगे भांजों के साथ किया ये खौफनाक काम

जयपुर। राजस्थान के कोटा में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक युवक ने तीस हजार रूपए के लिए अपने सगे भांजों की जान लेने की कोशिश की है। युवक ने अपने जीजा से 30 हजार रूपए मांगे थे लेकिन जीजा ने रुपए देने से मना कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने अपने भांजों का गला रेत दिया। इसके बाद उसने खुद की जान लेने की कोशिश भी की। फिलहाल तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी गौरव बिहार के छपरा का रहने वाला है और दिल्ली में कैब चलाता है। उसके जीजा सेना में सिपाही नीरज सिंह ने पिछले दिनों एक कार खरीदी थी। इस कार को गौरव और उसका भाई चंडीगढ़ से कोटा लेकर आए थे। गौरव ने नीरज से कुछ रुपए मांगे तो नीरज ने उसे दस हजार रूपए दे दिए। कुछ वक्त बाद गौरव ने 30 हजार रुपए की और मांग की। इस पर नीरज ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। इससे गुस्सा होकर गौरव ने अपने दो साल और पांच साल के दो भांजों पर हमला कर दिया।

- Install Android App -

पांच साल के भांजे ने दिखाई हिम्मत

पुलिस के अनुसार गौरव के इरादों को उसके पांच साल के भांजे ने ही नाकाम कर दिया। गौरव ने दोनों भांजों निकुंज और क्यान पर हमला करने के पहले घर का गेट बंद कर लिया था। गौरव ने पहले निकुंज पर हमला किया और उसे मरा समझकर दूसरे कमरे में बैठे क्यान पर हमला कर दिया।

इसी दौरान खून से लथपथ 5 साल के निकुंज ने बहादुरी दिखाई और गेट खोल कर शोर मचा दिया। इससे उसकी मां और पड़ोसी वहां आ गए। भीड़ देखकर आरोपी गौरव ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। वह इसमें नाकाम रहा तो पंखे से भी लटकने का प्रयास किया। इसी दौरान आर्मी के जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गेट तोड़कर गौरव को हिरासत में लिया। अभी तीनों अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।