jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

आंखों से हो सकता है Corona Infection, जानें कानों से संक्रमण के खतरे पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

वाशिंगटन। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना संक्रमण का सामना कर रही है। अब तक दुनिया 65 लाख के करीब संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जैसे-जैसे नए मरीज सामने आ रहे हैं इस बीमारी के नए लक्षण भी एक्सपर्ट्स के सामने आ रहे हैं। यह संक्रमण मुंह और नाक के अलावा आंखों के जरिये भी शरीर में प्रवेश कर सकता है। लोगों में कानों के जरिये भी इस वायरस के शरीर में दाखिल होने को लेकर कई सवाल हैं। हालांकि अब तक एक्सपर्ट द्वारा की गई रिसर्च में यह सामने आया है कि ये खतरनाक वायरस कानों के जरिये शरीर में नहीं पहुंच सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि नाक और मुंह की तरह आंखों से भी कोविड-19 का संक्रमण हो सकता है, लेकिन यह भी तभी संभव है, जब किसी ने अपने संक्रमित हाथों से आंखों को छुआ हो।

नाक और आंखों और मुंह के जरिये कोरोना का संक्रमण शरीर में दाखिल न हो इसके लिए ही विशेषज्ञों द्वारा बार-बार हाथ धोने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे को ढंककर रखने की सलाह दी जा रही है। अमेरिकी नेत्र विज्ञान अकादमी के अनुसार, चश्मे से भी आंखों की सुरक्षा हो सकती है। संक्रमण की आशंका वाले मरीजों की चिकित्सा के समय इसीलिए स्वास्थ्यकर्मियों को भी चश्मा लगाने का सुझाव दिया जाता है।

दूसरी तरफ, अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र का कहना है कि कानों के जरिये संक्रमण नहीं हो सकता है। मुंह, नाक और साइनस के ऊतकों के उलट कान में सामान्य त्वचा होती है। यह अवरोधक का काम करती है और वायरस के लिए शरीर के अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है।

- Install Android App -

दुनिया में 65 लाख संक्रमित मरीज

पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का कहर बरपा हुआ है। अब तक इस घातक वायरस ने करीब 65 लाख लोगों को संक्रमित कर दिया है। वहीं मौतों का आंकड़ा भी चार लाख के करीब पहुंच गया है। इस मुश्किल हालात के बीच अब तक कोई भी देश इस बीमारी से लड़ने के लिए वैक्सीन या ड्रग को तैयार नहीं कर सका है।

फिलहाल इस घातक संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही नाक, मुंह को छंकने की ही सलाह दी जा रही है। यह वायरस बच्चों के अलावा बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को तेजी से चपेट में लेता है।