सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय राय का बड़ा कदम
एसडीएम की अध्यक्षता में फैसला हाईवे पर नहीं दिखेगा आवारा गोवंश, शुरू होगा विशेष अभियान
सिवनी मालवा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देश पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी विजय राय की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 11 जुलाई से विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।बैठक में पशु चिकित्सा विभाग, राजस्व, पंचायत विभाग के अधिकारी, सरपंच, पटवारी, कोटवार, ग्राम सचिव और गो-सेवा संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बांदर खो गौशाला बनेगा ठिकाना
सर्वसम्मति से तय हुआ कि मुख्य मार्गों और हाईवे पर बैठने वाले सभी निराश्रित गोवंश को 11 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से ग्राम बांदर खो स्थित गौशाला में स्थानांतरित किया जाएगा। इस कार्य में शासकीय अमले के साथ सामाजिक संगठन और स्थानीय नागरिक सहयोग करेंगे।एसडीएम विजय राय ने कहा कि गौशाला में गोवंश के लिए चारा, पानी और सुरक्षा की स्थायी व्यवस्था की जाएगी। पशु चिकित्सा विभाग की टीम वहां पहुंचने वाले हर पशु का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण भी करेगी।एसडीएम ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान हाईवे और मुख्य सड़कों पर एक भी गोवंश निराश्रित अवस्था में न दिखे। इसके लिए पटवारी, कोटवार, सचिव और गो-सेवक लगातार निगरानी करेंगे। साथ ही सभी ग्रामों में मुनादी कराई जाएगी कि कोई भी गौपालक अपने पशुओं को खुले में न छोड़े। उल्लंघन करने पर जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना है।
इस पहल से गोवंश संरक्षण के साथ-साथ सड़क यातायात भी सुरक्षित होगा।
विजय राय एसडीएम
सिवनी मालवा।

