jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,, आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा

जेतली पर कांग्रेस का पलटवार, बताया- बकबक करने वाला ब्लॉगर

 चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जहां अरुण जेतली ने राहुल गांधी को क्लाउन प्रिंस करार दिया तो वहीं कांग्रेस ने भी वित्तमंत्री को बातूनी ब्लॉगर बता दिया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश को ‘बकबक करने वाले ब्लॉगर’ की नहीं, बल्कि वित्त मंत्री की जरूरत है।

- Install Android App -

दरअसल अरुण जेतली ने मंगलवार को राहुल गांधी पर ‘मनगढ़ंत कहानियां’ बनाने का आरोप लगाया था। जिस पर पलटवार करते हुए सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि दरबारी विदूषक- जेटली की खोखली बयानबाजी से यह सच नहीं बदलने वाला है कि आप अपनी अयोग्यता छिपाने के लिए सच्चाई पर वार करते हैं।
कांग्रेस नेता ने वित्तमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत को एक वित्तमंत्री की जरूरत है, न कि एक बातूनी ब्लॉगर की। उन्होंने लिखा कि कहा कि आप अपने कुप्रबंधन के जरिए रुपये पर वार करते हैं, आप अपनी अक्षमता के जरिए निर्यात पर वार करते हैं, आप अपनी नासमझी के जरिए अर्थव्यवस्था पर वार करते हैं।

दरअसल जेतली ने भगोड़े घोटालेबाज नीरव मोदी से मिलने के आरोप को नकारते हुए कहा था कि मैं अपने पूरे जीवन में कभी नीरव मोदी से नहीं मिला। संसद में उससे मेरी मुलाकात का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि क्या मसखरे शहजादे दूसरों से मसखरी करते-करते थक गए हैं, इसलिए क्या अब खुद से ही मसखरी (मज़ाक) कर रहे हैं।