ब्रेकिंग
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 29 जुलाई तक करें आवेदन कलेक्टर श्री जैन ने मसनगांव में खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया आज इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खुलेंगे :  निचले क्षेत्र करीब के ग्रामो के लिए बाँध प्रबंध... न्याय मे अभियोजन का बहुत महत्व होता है न्यायाधीश तबस्सुम खान अधिवक्ता संघ ने एडीपीओ को दी भावभीनी व... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 27 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे चौथे दिन का खेल समाप्त: राहुल और गिल के कंधों पर भारत को बचाने की जिम्मेदारी महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव हंडिया : नवांकुर सखी" की कलश यात्रा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश  कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज...ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री की दोस्ती खोखली साबित हो रही बिहार में आए दिन हो रहीं हत्याएं, प्रशासन अपराधियों के सामने हुआ नतमस्तक

जेलेंस्की ने ठुकराया अमेरिकी प्रस्ताव, सुरक्षित देश छोड़ने व समर्पण से किया इनकार

Russia Ukraine War : यूक्रेन में रूस के भीषण हमले की बीच अमेरिका ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की रूसी सैनिकों से घिरी राजधानी कीव से बाहर निकालने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि मैं देश छोड़कर नहीं जाऊंगा और आखिरी दम तक देश की रक्षा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि देश के युद्ध के हालात में छोड़कर मैं बाहर नहीं जा सकता हूूं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में यूक्रेन को हथियार चाहिए, न कि सवारी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि रूस द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर लोग बिल्कुल ध्यान दें। हमारी सेना रूस से कड़ा मुकाबला कर रही है।

यूक्रेन सीमा पर मंडराते दिखे तीन अमेरिकी लड़ाकू विवाद

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में अब अमेरिका भी एक्शन में आ गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी वायुसेना के तीन विमानों को रोमानिया के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरते देखा गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान 3 घंटे से अधिक समय से उड़ान भर रहे हैं। इसके पास पोलैंड के हवाई क्षेत्र में ईंधन भरने वाला एक विमान है।

पुतिन सहित कई रूसी नेताओं की संपत्ति पर लगाया बैन

इस बीच अमेरिका ने जानकारी दी है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ-साथ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और रूस के सेना के पहले उप रक्षा मंत्री और जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए रूस पर गंभीर आर्थिक प्रतिबंध लगाना जारी रखेगा।

यूक्रेन में फंसे थे जर्मनी के खुफिया प्रमुख, किसी तरह जान बचाकर भागे

यूक्रेन और रूस के बीच जर्मनी की विदेशी खुफिया सेवा के प्रमुख ब्रूनो काहल भी राजधानी कीव में फंस गए थे। बड़ी मुश्किल से उसे सड़क मार्ग से वहां से निकाला गया। गौरतलब है कि कीव में हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। यहां आसपास रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में चल रही भीषण गोलीबारी

- Install Android App -

आज लगातार तीसरे दिन भी रूसी सेना के भयावह हमले से यूक्रेन के कई शहर दहल रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार हमले जारी हैं। रूस की ओर से दागी गई 160 से ज्यादा मिसाइलों से राजधानी कीव की हालत किसी उजड़े हुए शहर जैसी हो गई है। दहशत में जी रहे लोग सबवे, खाई और मेट्रो स्टेशनों में छिपे रहे। साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी सेना राजधानी कीव के बाहर पहुंच गई है और राजधानी कीव के बाद जोरदार गोलीबारी चल रही है।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी, किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर न जाएं

रूस और उक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे बॉर्डर पोस्ट की ओर न जाएं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर न जाएं।

यूक्रेन के कई शहर तबाह

रूस के भयावह हमले में यूक्रेन के कई शहर बुरी तरह से तबाह हो गए हैं। खार्किव शहर में मुख्य चौराहे पर कई इमारतें नष्ट हो गईं। मारुपोल शहर में सैन्य अड्डे के आसपास कई इमारतें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। ओडेसा शहर के तेल केंद्र भी आग की लपटों में घिरे भयावह मंजर देखे जा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन की 11 हवाई पट्टियों के साथ-साथ 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, हमें दुनिया ने अकेला छोड़ा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि दुनिया ने हमें अकेला छोड़ दिया है। इस युद्ध में कोई समर्थन नहीं मिलने पर खेद व्यक्त किया और कहा कि उनका देश रूस से लड़ने के लिए छोड़ दिया गया है। वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि हमारे साथ लड़ने के लिए कौन खड़ा है? मैं किसी को नहीं देखता। वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार रात को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कहा कि “हम यहां हैं। हम कीव में हैं। हम यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं।” इससे पहले एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं यूक्रेन में हूं। मेरा परिवार यूक्रेन में है। मेरे बच्चे यूक्रेन में हैं। वे देशद्रोही नहीं हैं। वे यूक्रेन के नागरिक हैं। हमें जानकारी मिली है कि मैं यूक्रेन के पहले निशाने पर हूं।”

यूक्रेन ने हथियार बेचने की फिराक में अमेरिका

रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका ने भले ही समर्थन देने के बात कह रहा है, लेकिन अपनी सेना उतारने के फैसले से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि अमेरिकी सांसद इस लड़ाई के लिए यूक्रेन को 60 लाख डॉलर के घातक रक्षा हथियार मुहैया कराना चाहते हैं। इस बीच सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव में भारत ने खुद को वोटिंग से दूर रखा और रूस ने इस निंदा प्रस्ताव के खिलाफ वीटो पॉवर का इस्तेमाल कर लिया है। भारत के अलावा चीन और यूएई ने भी निंदा प्रस्ताव से खुद को दूर रखा।