jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

हंडिया : नवांकुर सखी” की कलश यात्रा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

हंडिया।म प्र जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा “नवांकुर सखी” महिला समूह द्वारा आज ग्राम बागरुल एवं मैदा मे एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का जागरूकता संदेश देना रहा।

- Install Android App -

सुबह शुभ मुहूर्त में यात्रा की शुरुआत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई।इस दौरान कलश धारण किए हुए महिलाएं मंगल गीत गाते हुए शामिल हुईं।जिन्होंने ग्राम में कलश यात्रा निकाली।मार्ग में पौधारोपण,स्वच्छता और जल संरक्षण से जुड़े संदेश दिए।इस आयोजन के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति, संस्कृति और जागरूकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद संभाग समन्वयक कौशलेश प्रताप तिवारी ने सभी माता बहनों को नवांकुर सखी के रूप संबोधित करते हुए कहा कि मातृ शक्ति ही सर्वमान्य शक्ति है और प्रकृति का संरक्षण बिना मातृ शक्ति की सहभागिता के सम्भव नही है।

विकास खंड समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा, “आज के समय में वृक्षारोपण,जल-संरक्षण और स्वच्छता जैसे मुद्दे बहुत महत्वपूर्ण हैं।हमारा उद्देश्य है कि हम हर कदम पर प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आए।”कार्यक्रम मे सभी नवांकुर सखियों को बीज रोपण कर थैलियों व पौधों का वितरण किया गया।इस दौरान विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, सरपंच विरेन्द्र सारण,परामर्शदाता संजय थाटे,सुरेन्द्र सिह राजपूत,नवांकुर प्रभारी अशोक धनगर,सुरेश माणिक,प्रहलाद नागवे,दीपान्शु सोनी,राजू सिरोही व मैदा ग्राम के सभी नवांकुर संस्था सदस्य सहित स्थानीय निवासियों और युवाओं ने भी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।