हरदा : 11वें अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा बुधवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान धन्वंतरि का पूजन कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने आयुर्वेद के महत्व, उपयोगिता एवं दैनिक जीवन में इसकी भूमिका के संबंध में सामान्य जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में आयुर्वेद के प्रति रुचि एवं ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और आयुर्वेद से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम में आयुष विभाग व महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

