मकड़ाई समाचार हरदा। जिला अस्पताल द्वारा शनिवार को जेल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा, ईएनटी. डॉ राजेश सतीजा, नेत्र चिकित्सक डॉ. भरत यादव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सलोनी शर्मा, डॉ. श्रुति पाटिदार एवं डॉ. दीपक तिवारी, द्वारा पैरामेडिकल टीम के सहयोग से समस्त बंदियों की जॉच की गई एवं 49 बंदियों को उपचार दिया गया। इस दौरान बंदियों को जागरूकता हेतु रोगो के कारण, लक्षण एवं सावधानी बरतने की जानकारी दी गई।
ब्रेकिंग
