jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

टमाटर बेचकर करोड़पति बन गये किसान, कोई कार और ट्रैक्टर..कोई आईफोन खरीद रहा

मकडाई एक्सप्रेस 24 बाजार|कहते हैं देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के…यह बात सच साबित हुई है। तंगहाली की जीवन जीने को विवश किसान आज करोड़पति हो गये है। उन्हें भी पता नहीं था कि टमाटर उनकी किस्मत बदल देगा। आज ये किसान अपनी सारी जरूरतों को पूरा करने में लगे हैं। कोई मकान खरीद रहा है तो कोई कार और ट्रैक्टर..कोई आईफोन खरीद रहा है तो कोई स्वर्ण आभूषण।

एक तरफ टमाटर के बढ़े दाम से लोग परेशान हैं तो वही दूसरी ओर कुछ ऐसे भी किसान हैं जो टमाटर बेचकर करोड़पति बन गये हैं। यूं कहे की किसानों की गरीबी दूर हो गयी है। टमाटर बेचकर किसानों ने मकान तक खरीद लिया है तो कोई शो रूम से कार और ट्रैक्टर खरीदकर घर में लगाए हुए है। टमाटर ने इनकी किस्मत बदलकर रख दी है। इन किसानों की कमाई करोड़ों में पहुंच गयी है। किसानों का कहना है कि ये 2023 कभी नहीं भूलेंगे। जिसने उनकी हालत सुधार दी है।

बात तेलंगाना के पुलमामिदी निवासी एक किसान अनंत रेड्डी की करते हैं जिन्होंने टमाटर बेचकर इतना पैसा कमाया कि हुंडई वेन्यू कार और नया ट्रैक्टर तक खरीद ली है। अनंत रेड्डी को इस साल प्रति एकड़ 20 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है। वो इस मुनाफे से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि देने वाला छप्पड़ फाड़ के देता है यह कहावत चरितार्थ हो गयी है।  वही कर्नाटक के अरविंद ने पांच एकड़ जमीन पर टमाटर लगाई थी। इस साल उन्हें एक करोड़ 4 लाख रुपये की कमाई हुई है।

- Install Android App -

इस कमाई से उन्होंने एक आलीशान बंगला खरीदा है। वही आंध्र प्रदेश के रहने वाले चंद्रमौल और मुरली ने मिलकर 3 करोड़ रुपया कमाया है। पहले इन किसानों को टमाटर से भारी नुकसान होता था। बारिश और तेज धूप के कारण उनकी फसले बर्बाद हो जाती थी। पहले एक कैरेट टमाटर 50 रूपया में बिकता था। प्रति किलो टमामटर का मूल्य दो रुपये होता था। दो रुपया कीमत रहने पर भी लोग नहीं खरीदते थे तब इसे नाले में फेंक दिया जाता था लेकिन इस बार इन किसानों की किस्मत टमाटर ने बदलकर रख दी है। 50 रुपये कैरेट बिकने वाला टमाटर आज 2500 रुपये में बिक रहा है।  किसानों ने इस बार कोल्ड स्टोरेज में टमाटर रखवा दिया था उन्हें नहीं पता था कि ऐसा कर वे आने वाले दिनों में करोड़पति हो जाएंगे। यदि पहले यह पता होता तो और टमाटर वे कोल्ड स्टोर में रखवाते। जिन किसानों कोल्ड स्टोरेज में टमाटर रखा था वो आज करोड़पति बन गये हैं। अब लोग अपना शौक पूरा करने में लगे हैं। आज टमाटर बाजार में 200 रुपये किलों बिक रहा है। मजबूरन लोग इसे खरीद भी रहे हैं। इस बार टमाटर ने किसानों को करोड़पति बना दिया है उनकी माली हालत बेहतर हो गयी है।

( खबर की हम पुुष्टि नही करते है मीडिया सूत्रो से प्राप्त खबर पाठको के लिए सूूचनात्मक है।)