ब्रेकिंग
बानापुरा स्टेशन पर तीन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर नियमित रेल यात्री महासंघ ने लिखा पत्र  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 30 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: चैत्र मास की शनिश्चरी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान !   हरदा: शासकीय महाविद्यालय हरदा में राजनीतिक हस्तक्षेप और भय का माहौल – एनएसयूआई ने की कड़ी कार्रवाई क... Harda BIG News: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल आज हरदा आएंगे हरदा: पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना प्रभावित परिवार का बेटा "गौरव" नवोदय स्कूल के लिए चयनित हुआ: कलेक्टर श... जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती अपर्णा लोधी, को दी गई विदाई सिवनी मालवा: 10 अप्रैल से शुरू होगा भीलट देव मेला , अधिकारियों ने बैठक में लिए अहम निर्णय India Post GDS 2nd Merit List बस आने ही वाली है? लाखों युवाओं का इंतज़ार होगा ख़त्म, Direct Link यहाँ ... देवास: रात असामाजिक तत्वों का तांडव शहर मे कई जगहो पर कांच तोड़े एक गिरफ्तार

टिकट कटने के डर से घबराए कृषि मंत्री कमल पटेल, अपने ही कार्यकर्ताओं को जॉइन कर रहे भाजपा :- पूर्व विधायक डॉ. आर.के. दोगने

हरदा :- कृषि मंत्री कमल पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें भोपाल से लेकर दिल्ली तक पहुंची हैं। इसी बीच हरदा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने खुलकर हरदा विधानसभा से टिकट मांग ली है। एक बार के अलावा 1993 से अब तक कमल पटेल ही हरदा विधायक हैं। य़ह पहला मौका है जब किसी ने पटेल को खुली चुनौती देते हुए भाजपा से टिकट मांगी है। शीर्ष और प्रदेश भाजपा नेतृत्व कमल पटेल की हरकतों से पहले ही नाराज है। ऐसे में इस बार कमल पटेल को टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि वह भाजपा नेतृत्व को गुमराह करने के मकसद से अपने कार्यकर्ताओं को अपने बंगले बुलाकर भाजपा जॉइन कराने में लगे हैं। रविवार को इन्होंने वकील और जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर को अपने बंगले बुलाकर भाजपा जॉइन करा दी जबकि वो पहले से भाजपा का सक्रीय सदस्य है। कुछ दिन पहले इन्होंने रामकृष्ण पटेल को भोपाल ले जाकर भाजपा जॉइन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने करायी थी। जबकि एक साल पहले उसे वे हरदा में भी दो बार भाजपा जॉइन करा चुके थे। इस मामले ने मुख्यमंत्री की जमकर किरकिरी करायी थी।

- Install Android App -

 पूर्व विधायक डॉ आर.के. दोगने ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि कमल पटेल जिन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता बताकर भाजपा में ज्वाइनिंग कराने में लगे हैं वे पहले से भाजपा के सक्रिय सदस्य है। इसकी पुष्टि खुद भाजपा के जिलाध्यक्ष कर रहे हैं। साथ ही इस फ़र्जी ज्वाइनिंग के समय कमल पटेल के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष या कोई अन्य सदस्य नहीं होता है। जिलाध्यक्ष और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष की दावेदारी से तो कमल पटेल इतने ज्यादा नाराज है कि दोनों से बात तक बंद कर दी है। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद से अमर सिंह को हटाने के लिए जमकर प्रयास भी किए लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने पटेल की बात मानने से ही इंकार कर दिया है।