jhankar
ब्रेकिंग
विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति

Mp News: टिकट न मिलने से बागी नेता ने पार्टी के विरुद्ध प्रचार किया, कांग्रेस नेता का आडियो वायरल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 म.प्र. : राजनीतिक पार्टियों में अक्सर हारने का कारण आपसी मतभेद होता हैं | इस बार भी टिकट न मिलने से असंतुष्ट नेताओ ने पार्टी की छवि खराब करना और प्रत्याशी को हराने के लिए लोगो से अपील तक कर डाली ऐसा ही एक मामले से संबधित आडियो सोशल मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा हैं|  जिसमें एक कांग्रेस नेता अधिकृत प्रत्याशी को वोट न देकर उसे पराजित कराने की बात कह रहा है। सोशल मीडिया इंटरनेट पर मप्र के जावद से कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर का आडियो वायरल हो रहा है जिसमें जावद से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी समंदर पटेल को वोट नहीं देकर उसे हराने की बात कही जा रही है।
ज्ञात हो कि जावद विधानसभा के लिए कांग्रेस से टिकट के लिए समंदर पटेल, राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार और बालकिशन धाकड़ के नाम लिस्ट में थे लेकिन कांग्रेस ने अपना भरोसा समंदर पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया। टिकट न मिलने के बाद राजकुमार अहीर ने निर्दलीय फार्म जमा किया फिर वरिष्ठ नेतृत्व के कहने पर अपना फार्म वापिस ले लिया था।चुनावी प्रचार के दौरान खबरे भी आई कि अहीर कांग्रेस के विरुद्ध काम कर रहे हैं, ऐसे में एक आडियो भी वायरल हो गया जिसमें राजकुमार अहीर ढाणी में रमेश नामक व्यक्ति से बात कर रहे जिसमें कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी समंदर पटेल को वोट न देकर भाजपा प्रत्याशी से रुपये लेकर उसे पक्ष में मतदान कराने की बात कह रहे है, कहा कि निर्दलीय जीतेगा नही | इन सबसे ऐसा लगता है कि कांग्रेस के बागियो ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य किया।