jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Mp News: “यही रात अंतिम यही रात बाकी” क्या म.प्र. मुख्यमंत्री का चेहरा बदल जायेगा बाजार में है चर्चा !

लोग कांग्रेस और भाजपा के जीत पर भी खेल रहे दांव –

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 म.प्र. : म.प्र. विधानसभा के चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के बाद से मप्र की सियासत में उबाल आ रहा हैं अब लोग खुलकर पार्टियों के पक्ष में अपना अपना तर्क देने लगे है तो वही कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अपने प्रत्याशियो का हौसला बढ़ाया। उनके जारी विडियो में उन्होंने कहा कि हिम्मत रखे एग्जिट पोल से न घबराए। अपने अपने बूथ पर नजर बनाए रखे।
एग्जिट पोल के बाद से शहर के चोक चौराहों पर स्थानीय प्रत्याशियों की जीत के दावे उनके समर्थक कर रहे हैं तो कोई विगत 5 वर्षो में स्थानीय विधायक ओर सभी पार्टी के प्रत्याशियो की कार्यशैली पर भी चुटकियां ले रहे हैं। एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई है तो कुछ ने कांग्रेस की जीत की संभावना दिखाई कुछ ने दोनो को बराबर और कांटे की टक्कर करार दिया हैं। एग्जिट पोल निजी कंपनियों के द्वारा कराए सर्वे होते है जिसमें वह मतदाता की नब्ज टटोलने का काम करते है तथा प्रमुख राजनीतिक दल के प्रत्याशियो की कार्यशैली और जनता से उनका संवाद कैसा इस पर विशेष ध्यान दिया जाता हैं। मुख्य हे चाय पान की दुकानों पर जहां चार लोग खडे़ होते है तो निश्चित तौर पर मप्र में मामा और कमलनाथ की सरकार की बाते तो होगी।

अब चर्चा यही है कि 3 तारीख को परिणाम के किसके पक्ष में होगे। कौन मप्र का स्वर्णिम भविष्य बनायेगा यह 3 दिसंबर को तय होगा। शुरुआती रुझान तो 12 बजे तक आ जायेगें दोपहर 2 बजे तक सरकार किसकी बनेगी स्पष्ट तस्वीर नजर आने लगेगी। वहीं प्रशासन की जिम्मेदारी ज्यादा हो जायेगी किसी प्रकार कहीं कोई अनहोनी न हो इसके लिए पूर्ण सुरक्षा और चैकस व्यवस्थाएं की गई है। प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारी मतगणना केंद्र के आस पास व्यवस्थाएं संभाले रहेगे। तीन दिसंबर को सुबह मतगणना शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद रूझान आने लगेंगे। दोपहर करीब 12 बजे तक प्रदेश में आने वाली सरकार की तस्वीर साफ होने लगेगी। शाम होते.होते तो मुख्यमंत्री के चेहरे पर बात होने लगेगी। अब अटकले यह होगी कि मुख्यमंत्री कौन होगा क्योकि कांग्रेस से तो सिर्फ एक ही नाम है कमलनाथ का मगर भाजपा से मुख्यमंत्री भाजपा मामा शिवराज सिंह चैहान ही रहे क्योकि कुछ ज्योतिषाचार्य ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकता हैं।