jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Mp News: कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में कोदो की रोटी खाने से 4 बीमार, अस्पताल में भर्ती !

भोपाल : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कुठला थाना के ग्राम में कोदो की रोटी खाने के बाद चार लोग बीमार हो गए। सभी एक ही परिवार के है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करहिया में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की तबियत बिगड़ गई। जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए परिजनो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया । गांव के रजक परिवार के लोगो ने शुक्रवार की शाम को घर में कोदो की रोटी बनाकर खाई। देर रात परिवार के सदस्यों को उल्टियां होने लगी। ऐसे में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कूदो रजक, दुर्गा रजक, विद्या रजक, प्रबल रजक का इलाज किया जा रहा है। कोदो एक अनाज है। जो चावल जैसे होते हैं। लोग इसकी रोटी और चावल दोनो का उपयोग करते हैं।

- Install Android App -

कोदो एक अनाज है जो कम वर्षा में भी पैदा हो जाता है। भारत के विभिन्न भागों में इसकी पुराने समय से खेती की जाती रही है। धान आदि के कारण इसकी खेती अब कम होती जा रही है। कोदो का पौधा धान या बडी घास के आकार का होता है। इसकी फसल पहली वर्षा के समय बोई जाती है। छिलका उतरने पर इसके अंदर से एक प्रकार के गोल चावल निकलते हैं जो खाए जाते हैं। कोदो की रोटी और चावल बनाकर खाया जाता है। डायबिटीज के रोगियों को कोदो खाने की सलाह दी जाती है।