jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं की भी संभावना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। 15 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह से बादल छाए रहने और दोपहर बाद कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

हरदा सहित इन जिलों में बदलेगा मौसम

हरदा: जिले में दिनभर बादल छाए रहने तथा दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हाल ही में वनांचल क्षेत्र में स्यानी नदी के उफान पर आने के बाद नदी-नालों के जलस्तर को लेकर भी सतर्कता जरूरी है। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के आसपास रह सकता है।

- Install Android App -

देवास और नर्मदापुरम: दोनों जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। सीहोर, नर्मदापुरम और देवास क्षेत्र में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

खंडवा और बैतूल: इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट बताया गया है। कुछ क्षेत्रों में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

लोगों और किसानों के लिए सलाह

बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन की स्थिति बन सकती है। आकाशीय बिजली चमकने के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। किसानों को मौसम सामान्य होने तक सिंचाई, खाद और कीटनाशक के छिड़काव जैसे कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।