jhankar
ब्रेकिंग
जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण

पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान

हरदा–टिमरनी

लछौरा घाट पर पितृमोक्ष अमावस्या के पावन पर्व पर जहां हजारों श्रद्धालु मां नर्मदा के तटों पर स्नान, पूजन और पितरों के तर्पण के लिए पहुंचे, वहीं लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप के युवाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। युवाओं ने घाट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर मां नर्मदा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने की अपील की।

पर्व के दौरान घाट पर पूजन सामग्री, फूल-मालाएं, नारियल की जटाएं और प्लास्टिक कचरा जमा होने की स्थिति को देखते हुए रेवा ग्रुप के सदस्य सफाई के लिए आगे आए। युवाओं ने स्वयं झाड़ू और तगाड़ी थामकर घंटों मेहनत की तथा घाट पर बिखरे कचरे को एकत्रित कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया।

श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

स्वच्छता अभियान के साथ युवाओं ने घाट पर स्नान और पूजन के लिए पहुंचे

श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया। उन्होंने अपील की कि पूजन के बाद बची सामग्री, पॉलीथिन और अन्य कचरा नदी में न डालें और न ही घाट की सीढ़ियों पर फैलाएं। कचरे को निर्धारित स्थान पर डालकर घाट की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

- Install Android App -

दुकानदारों से पॉलीथिन मुक्त नर्मदा की अपील

अभियान के दौरान रेवा ग्रुप के सदस्यों ने घाट परिसर में पूजन सामग्री, नारियल, अगरबत्ती और प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों से संपर्क कर सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग बंद करने का आग्रह किया। युवाओं ने दुकानदारों को पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की सलाह दी, ताकि प्लास्टिक कचरा मां नर्मदा के जल में न पहुंचे।

युवाओं की पहल की लोगों ने की सराहना

इस अभियान में समाजसेवी छोटू पटेल गुर्जर, राहुल खोरे, रोहित पाटीदार, रितेश माहुले, आनंद यादव, मधु बाई, युवराज लोमारे और बलराम दायमा मंगल सहित रेवा ग्रुप के सदस्यों ने सहभागिता की।

युवाओं की इस पहल की घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं, स्थानीय ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों ने सराहना की। अभियान के माध्यम से संदेश दिया गया कि धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता भी बेहद जरूरी है।

मां नर्मदा की सेवा केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं, बल्कि उनके घाटों और जलधारा को स्वच्छ बनाए रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।