हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र सौंपकर जिले की 13 जर्जर सड़कों के निर्माण कार्य को आगामी बजट में शामिल कर स्वीकृति देने की मांग की है। विधायक ने बताया कि इन सड़कों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन 13 सड़कों के निर्माण की मांग की गई है—
ग्राम मक्तापुर से ग्राम सोनपुरा तक — 4 किमी
ग्राम रन्हाई से ग्राम कुकरावद तक — 3 किमी
ग्राम अवगांवकला से बेरसपुर मार्ग, दानावावा के पास नहर के रास्ते होकर ग्राम मुंगास तक — 6 किमी
ग्राम उड़दा से ग्राम कोटल्याखेड़ी तक — 3.50 किमी
ग्राम हंडिया से ग्राम हीरापुर तक — 3 किमी
ग्राम सुखरास से ग्राम खारपा तक — 5 किमी
ग्राम सारंगपुर से ग्राम कुड़ावा तक — 4 किमी
ग्राम पलासनैर से ग्राम पहटनगांव तक — 3 किमी
ग्राम झल्लार से ग्राम झिरी तक — 2 किमी
ग्राम जटपुरा से ग्राम कड़ोला राधी तक — 4 किमी
ग्राम सागवामाल से ग्राम सारसूद तक — 4 किमी
ग्राम सवातापुर से ग्राम
सुल्तानपुर तक — 6 किमी
ग्राम पहनपाट से ग्राम
सारंगपुर तक — 3 किमी
विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इन सभी सड़क मार्गों को स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र निर्माण कार्य कराया जाए, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके।

