jhankar
ब्रेकिंग
बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती सीमेंट-सरिया के आज के भाव: मकान निर्माण कराने वालों के लिए जरूरी अपडेट, जानिए कितनी है कीमत मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल हंडिया में बिना निविदा दो दुकानदारों को टप रखने की जगह देने पर सवाल, पंचायत के अधिकार पर उठी उंगली किसान संगठनों की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन गांवों में चौपाल लगाने के न...

मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज

हरदा : कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने 29 एवं 30 अक्टूबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी ए.एस.बघेल एवं डी.एस. चौहान के नेतृत्व मे मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही की।

- Install Android App -

आबकारी विभाग के दल ने हरदा शहर के खेड़ीपुरा व वार्ड क्रमांक 32, ग्राम साल्याखेडी, नर्मदा नदी किनारे जोगा, उंडाल, नयापुरा, पानतलाई, ग्राम हसनपुरा, कालकुंड, सोमगांवकलां, चारूवा, खमलाय, कुकड़ापानी, खंडेलवाल ढाबा, ठाकुर ढाबा सिराली, रामपुरा, साक्ट्या, बाफ़ला व अजरुत रैय्यत में दबिश दी।

दबिश के दौरान आरोपियों से 42 पाव देशी मदिरा प्लेन, 12 पाव देशी मसाला, 48.7 लीटर महुआ शराब एवं 1495 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 18 प्रकरण दर्ज किये। जप्त माल का अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 63 हजार 790 रूपये है।