jhankar
ब्रेकिंग
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती सीमेंट-सरिया के आज के भाव: मकान निर्माण कराने वालों के लिए जरूरी अपडेट, जानिए कितनी है कीमत मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल हंडिया में बिना निविदा दो दुकानदारों को टप रखने की जगह देने पर सवाल, पंचायत के अधिकार पर उठी उंगली किसान संगठनों की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन गांवों में चौपाल लगाने के न... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का हरदा दौरा 

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल

‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानून व्यवस्था पर दी जानकारी, विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से पूछे सवाल

हरदा। भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला हरदा पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ के अंतर्गत सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शासकीय पीएम श्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने महाविद्यालय के

छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और पुलिस विभाग की विभिन्न गतिविधियों को लेकर सवाल पूछे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरल और तथ्यपरक तरीके से जवाब देते हुए कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर किया जागरूक

- Install Android App -

संवाद के दौरान विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने युवाओं से कानून के प्रति जागरूक रहने और समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, उन्हें कानून एवं सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना तथा जन सुरक्षा के कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

ये अधिकारी और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा अरुणा सिंह, उप निरीक्षक नूर मोहम्मद पठान, उप निरीक्षक महेश जाट, प्रधान आरक्षक उमेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक राजेश कुशवाह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश गौर, डॉ. आशा गायकवाड़, डॉ. जसकरन सिंह राजपूत, डॉ. बसंत सिंह राजपूत सहित करीब 150 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।