jhankar
ब्रेकिंग
केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का हरदा दौरा  बिग न्यूज हरदा: खिरकिया-चारुवा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी ... राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न

बिग न्यूज हरदा: खिरकिया-चारुवा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

खिरकिया। खिरकिया-चारुवा मार्ग पर पाम्मड़ी नदी के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोरगड़ी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वाहन ने घर जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान भंवर्दी निवासी अजय पिता करण सिंह इवने (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में सुमित उइके और शिशुपाल उइके गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

- Install Android App -

घटना की सूचना मिलते ही छीपाबड़ थाना प्रभारी संतोष चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

देर रात हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।