jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गांव में पहुंचा बिजली विभाग, शिविर में 90 शिकायतों का मौके पर निराकरण,,,, जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... दोगने पहले अपने कार्यकाल में एक किलोमीटर सड़क बनवाकर दिखाएं, फिर विकास पर सवाल उठाएं: राजेश गोदारा 24 वर्षीय युवक की मौत पर छीपाबड़ में बवाल, महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम; हत्या का मामला दर... हंडिया : देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू हुआ माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा का सिलसिला, रिद्धनाथ घाट पर उमड़... थाना सिवनी मालवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सूखा घोषित होने के बावजूद सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही फर्जी सिम का बड़ा खेल : MP में 1,437 फर्जी सिम पकड़ी, 80 गिरफ्तार ग्राम तिनसिया में सल्फास खाने से महिला की मौत 

सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत सिरोही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आबूरोड के मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मिनी ट्रक से 20 किलो 696 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मिनी ट्रक में मिली अफीम की खेप

पुलिस के अनुसार, मावल चौकी पर वाहनों की जांच के दौरान गुजरात की ओर जा रहे राजस्थान नंबर के मिनी ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन में रखे बैग से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम जब्त कर वाहन को सीज कर दिया।

नीमच से गुजरात ले जा रहा था खेप

- Install Android App -

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महादेव प्रजापत (24), निवासी धराड़, जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम मध्यप्रदेश के नीमच से लेकर आया था और गुजरात के सिद्धपुर में सप्लाई करने जा रहा था।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क और मुख्य सरगना की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देशन में आबूरोड रीको थाना पुलिस ने की। टीम में एएसआई भवानी सिंह, कांस्टेबल बाबू सिंह, दिलीप सिंह, ओमप्रकाश मालदेव और चालक कांस्टेबल अरुण सिंह शामिल रहे।