संपर्क अभियान 2026 के तहत काकरदा में लगा शिविर, आठ गांवों के उपभोक्ताओं को मिली सुविधा, 2.16 लाख रुपए की वसूली,,,
हंडिया।बिजली संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिजली कंपनी संपर्क अभियान 2026 के तहत गांवों तक पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुन रही है। इसी कड़ी में शनिवार को हरदा उत्तर वितरण केंद्र के ग्राम काकरदा में बिजली समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया।शिविर में आठ गांवों के उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं।
शिविर में प्राप्त आवेदनों में से 90 का मौके पर ही निराकरण किया गया। उपभोक्ताओं ने गलत बिजली बिल, मीटर रीडिंग, नाम परिवर्तन भार वृद्धि नए कनेक्शन स्मार्ट मीटर, कम वोल्टेज और ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। संबंधित काउंटरों पर आवेदनों की सुनवाई कर निराकरण की कार्रवाई की गई।
संपर्क अभियान के तहत आयोजित शिविर में बिजली कंपनी ने 2.16 लाख रुपए की राजस्व वसूली की। इसके अलावा छह नवीन घरेलू बिजली कनेक्शन तथा तीन कृषि पंपों के अस्थायी कनेक्शन आवेदकों को प्रदान किए गए।शिविर में हरदा उत्तर वितरण केंद्र के सहायक प्रबंधक पवन बारस्कर सहित बिजली कंपनी के संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं और मौके पर निराकरण की कार्रवाई की।
काकरदा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविरों का आयोजन उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। गांव में ही विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी से लोगों को अपनी समस्याएं रखने और उनका समाधान पाने का अवसर मिल रहा है। संपर्क अभियान का उद्देश्य भी उपभोक्ताओं तक पहुंचकर बिजली सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना और शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है।

