jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गांव में पहुंचा बिजली विभाग, शिविर में 90 शिकायतों का मौके पर निराकरण,,,, जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... दोगने पहले अपने कार्यकाल में एक किलोमीटर सड़क बनवाकर दिखाएं, फिर विकास पर सवाल उठाएं: राजेश गोदारा 24 वर्षीय युवक की मौत पर छीपाबड़ में बवाल, महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम; हत्या का मामला दर... हंडिया : देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू हुआ माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा का सिलसिला, रिद्धनाथ घाट पर उमड़... थाना सिवनी मालवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सूखा घोषित होने के बावजूद सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही फर्जी सिम का बड़ा खेल : MP में 1,437 फर्जी सिम पकड़ी, 80 गिरफ्तार ग्राम तिनसिया में सल्फास खाने से महिला की मौत 

24 वर्षीय युवक की मौत पर छीपाबड़ में बवाल, महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम; हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

खिरकिया (हरदा)। छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक पवन श्रीवास की मौत के बाद शनिवार शाम जमकर हंगामा हुआ। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और सेन समाज के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन में परिजनों ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

मृतक की पहचान ग्राम छीपाबड़ निवासी पवन श्रीवास (24) के रूप में हुई है। वह अपने छोटे भाई योगेश के साथ फोटोग्राफी का काम करता था।

16 नवंबर की रात मारपीट का आरोप

मृतक के छोटे भाई योगेश के मुताबिक, 16 नवंबर की रात करीब 8 बजे ग्राम पड़वा निवासी यशवंत पटेल, पूनम पटेल, प्रशांत पटेल सहित अन्य लोगों ने दोनों भाइयों को अपने घर बुलाया था। वहां कथित तौर पर आरोपियों ने लकड़ी, मोगरी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

- Install Android App -

पुलिस के आश्वासन पर हटाया जाम

पवन की मौत के बाद परिजनों और समाजजनों में नाराजगी फैल गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव महाराणा प्रताप चौक पर रखकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे से जारी चक्काजाम समाप्त किया गया।

फिलहाल परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा।