jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गांव में पहुंचा बिजली विभाग, शिविर में 90 शिकायतों का मौके पर निराकरण,,,, जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का हुआ अवलोकन, गांध... दोगने पहले अपने कार्यकाल में एक किलोमीटर सड़क बनवाकर दिखाएं, फिर विकास पर सवाल उठाएं: राजेश गोदारा 24 वर्षीय युवक की मौत पर छीपाबड़ में बवाल, महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम; हत्या का मामला दर... हंडिया : देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू हुआ माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा का सिलसिला, रिद्धनाथ घाट पर उमड़... थाना सिवनी मालवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सूखा घोषित होने के बावजूद सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही फर्जी सिम का बड़ा खेल : MP में 1,437 फर्जी सिम पकड़ी, 80 गिरफ्तार ग्राम तिनसिया में सल्फास खाने से महिला की मौत 

सूखा घोषित होने के बावजूद सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही

माइनर ओवरफ्लो होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद 

किसान की 10 एकड़ फसल जलमग्न

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा। एक तरफ कम बारिश के कारण क्षेत्र को सूखा घोषित कर प्रशासन जल संरक्षण के सख्त आदेश दे रहा है, वहीं सिंचाई विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर बेशकीमती पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्राम सतवासा स्थित बघवाड़ा वाली माइनर पूरी रात ओवरफ्लो होने से नहर का पानी सीधे नाले में बह गया और पास के एक किसान की करीब 10 एकड़ जलमग्न हो गयी।

सूखे के हालातों के बीच विभाग की इस अनदेखी से ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है। मौके का जायजा लेने पहुंचे जनपद पंचायत सदस्य शेर सिंह दरबार ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा ना तो सही तरीके से नहर विभाग नहरों की सफाई करते है और ना कोई उचित रख रखाब किया जाता है।

नहर विभाग बस कागजो मे लीपा पोती करती है। मौके पर काम नही किया जाता है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। इस समय सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए पानी अमृत के समान है, ऐसे में विभाग की यह लापरवाही अक्षम्य है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल पानी का बहाव रोका जाए लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।