कांबिंग गश्त के दौरान 12 वारंटियों का निष्पादन, जुआ खेलते 03 आरोपी गिरफ्तार
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में जिले में 19-20 नवंबर 2026 की रात्रि को विशेष सघन चेकिंग एवं कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। एस डी ओ पी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नवन पांडे के निर्देश पर सिवनीमालवा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान वारंटियों की धरपकड़,
गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की गई। थाना पभारी नवीन पांडे ने बताया कि अभियान के दौरान थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा कुल 12 वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। साथ ही रात्रि गश्त के दौरान क्षेत्र में सक्रिय गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी गई।
इसी क्रम में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बघवाड़ा नहर के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा जुआ खेल रहे 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया रात्रि एवं खुले स्थान का फायदा उठाकर शेष आरोपी भागने में सफल रहे।
पुलिस ने जुआ खेलते हुए राकेश, पिता पूनम सोलंकी, उम्र 30 वर्ष, निवासी गाजनपुर, प्रीतम, पिता महेश सुखवंशी, उम्र 34 वर्ष, निवासी बानापुरा, प्रदीप, पिता कन्हैयालाल सोलंकी, उम्र 36 वर्ष, निवासी बानापुरा को धर दबोचा और आरोपियों के कब्जे एवं मौके से 1,250/रुपया नगद, 52 ताश के पत्ते, एक कार एवं एक मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

