jhankar
ब्रेकिंग
Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम आमासेल में शिविर आयोजित

7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न

हरदा : मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग म.प्र. शासन के निर्देशानुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में 24 से 30 अक्टूबर तक आयोजित 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर एवं ओआईसी राहत अशोक डेहरिया द्वारा किया गया।

सातवें दिवस 165 आपदा मित्र वॉलिंटियर्स को मेला एवं अन्य बड़े आयोजनों में अत्यधिक भीड़-भाड़ होने पर भगदड़ जैसी आपदा से बचाव, सिंहस्थ 2026 के दौरान सभी तीर्थ स्थलों पर भीड़ नियंत्रण एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी वर्षा गौर द्वारा वॉलिंटियर्स को वाहन का लाइसेंस बनवाने एवं हेलमेट लगाकर यात्रा करने की सलाह देते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

- Install Android App -

दोपहर में वॉलिंटियर्स का वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित एक पेपर लिया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में सरकार की आपदा मित्र वॉलिंटियर योजना की सराहना करते हुए कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। समापन अवसर पर सभी आपदा मित्र वॉलिंटियर्स को प्रमाण पत्र एवं ईआरके किट का वितरण किया गया तथा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

प्रशिक्षण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और वॉलिंटियर्स से फीडबैक भी लिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर रक्षा राजपूत, हवलदार स्टोरमैन दीपक ठाकुर, आरक्षक कैलाश तोमर, वाहन चालक भारमल यादव, सैनिक शैलेन्द्र परमार, सैनिक अरुण यादव, सैनिक राजेन्द्र सोलंकी, सैनिक आकाश सरवरे, सैनिक दीपक एवं सैनिक राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।