jhankar
ब्रेकिंग
Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम आमासेल में शिविर आयोजित

हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

जिला स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री उइके होंगे शामिल

- Install Android App -

हरदा : आगामी 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर हरदा जिले में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरदा के परिसर में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

स्थापना दिवस समारोह में भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री  डी.डी. उइके शामिल होंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर कृषि उत्पादों का प्रदर्शन व उत्कृष्ट कार्यों की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।