हितग्राहियों को मिले हितलाभ, आमजन की समस्याओं का हुआ निराकरण
हरदा : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को सोमगांव क्लस्टर के ग्राम आमासेल में क्लस्टर स्तरीय संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किये गये।
साथ ही आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, जिला पंचायत सीईओ नरोत्तम भार्गव, जनपद अध्यक्ष खिरकिया रानू दशरथ पटेल, सरपंच सलिता बाई सहित अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जनविश्वास शिविर के माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहा है और मौके पर ही निराकरण कर रहा है, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत ने कहा कि सभी ग्रामीण शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर जाकर शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए।जनपद अध्यक्ष रानू दशरथ पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में सभी विभागों के अधिकारी आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का निराकरण करने आए हैं, आप सभी अपनी समस्याएं खुलकर बताएं।
हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण
क्लस्टर स्तरीय जन विश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितलाभ का वितरण किया गया। इस दौरान स्वामित्व योजना के तहत 5 हितग्राहियों को उनकी आवासीय संपत्ति के अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया।
साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 6 स्वसहायता समूहों जय महाकाल आजीविका स्वसहायता समूह आमासेल को 6 लाख रूपये, एकता आजीविका स्वसहायता समूह आमासेल को 1.50 लाख रूपये, भवानी आजीविका स्वसहायता समूह लोलांगरा को 3 लाख रूपये, महालक्ष्मी आजीविका स्वसहायता समूह जिनवानिया को 6 लाख रूपये,
सिंगाजी आजीविका स्वसहायता समूह लोलांगरा को 6 लाख रूपये तथा माँ नर्मदा आजीविका स्वसहायता समूह सोमगांवकला को 6 लाख रूपये के बैंक लिंकेज के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। शिविर में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत ग्राम सारसूद के हितग्राही राजेश पिता लाल सिंह को टेंटहाउस व्यवसाय हेतु 1.85 लाख रूपये तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत प्राची राय को रिटेल ट्रेड के लिये 4.65 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
शिविर में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत हितग्राही हरिराम मोतीराम को ड्रिप सिस्टम के लिये 57 हजार 375 रूपये व हितग्राही कृष्णाबाई रामस्वरूप को ड्रिप सेट के लिये 70 हजार 126 रूपये के स्वीकृति पत्र तथा जैविक प्राकृतिक खेती के तहत कृषक रामशंकर रामदास,
रमोतीबाई धुर्वे व भावा नागेश को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। शिविर में उद्यानिकी विभाग अंतर्गत संचालित बागवानी यंत्रीकरण योजना अंतर्गत हितग्राही आनंद हरिओम को छोटा ट्रेक्टर हेतु अनुदान राशि 1.96 लाख रूपये तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत घासीराम धन्नाजी को ड्रिप संयंत्र के लिये 70 हजार 125 रूपये अनुदान राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत दो बालिकाओं सूर्यांशी शिवनारायण व नितिक्षा अरूण को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र तथा सामाजिक न्याय विभाग द्वारा कमलाबाई परसराम हसनपुरा व शोभाराम भागीरथ सारसूद को पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इसके अलावा श्रम विभाग अंतर्गत ग्राम नहालीकला निवासी सरस्वतीबाई व जिनवानिया निवासी मनीषाबाई को 2-2 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति-पत्र तथा सामान्य प्रशासन विभाग अंतर्गत 96 आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
क्लस्टर स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल भी लगाये गये थे। साथ ही आधार कार्ड पंजीयन शिविर, स्वास्थ्य शिविर, फार्मर आईडी बनाने हेतु राजस्व शिविर भी आयोजित किये गये।
उद्यम संवाद कार्यक्रम में हितग्राहियों ने साझा किये अनुभव
जन विश्वास कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा उद्यम संवाद कार्यक्रम के तहत उद्यमियों से संवाद किया गया। उद्यम संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के हितग्राही संदीप विश्वकर्मा ने ऑटो सर्विस सेंटर, सार्थक गुर्जर ने विडियो व फोटोग्राफी स्टूडियो व राजेश वर्मा ने टेंट हाउस व्यवसाय के अपने अनुभवों व योजना से प्राप्त लाभ की जानकारी को साझा किया।
इस दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूह की सदस्य सुशीला, पार्वती, लक्ष्मी व भावना ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। शिविर में आमासेल के जय महाकाल आजीविका समूह ने समूह के जैविक उत्पाद का भी कलेक्टर को अवलोकन कराया।
इस दौरान आमजन से उनकी समस्याओं के संबंध में 252 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये गये।

