लंबे समय से मिल रही थी शिकायत, माइनिंग टीम ने घाट पर दबिश देकर पकड़ा अवैध कारोबार, पुलिस निगरानी में थाने में खड़ी कराई गई पनडुब्बियां
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।नर्मदा नदी में रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। सिवनी मालवा के ग्राम बाबरी में नर्मदा नदी के बाबरी घाट पर रेत का अवैध उत्खनन कर रही चार पनडुब्बियों को माइनिंग विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। जब्त की गई सभी पनडुब्बियों को लाकर थाने में पुलिस की निगरानी में खड़ा कराया गया है।
लंबे समय से हो रहा था अवैध उत्खनन
जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया कि काफी लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि बाबरी घाट पर नर्मदा नदी में पनडुब्बियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद शनिवार को विशेष टीम को जांच के लिए बाबरी घाट भेजा गया।टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि नदी के बीच में चार पनडुब्बियों से बेखौफ तरीके से रेत निकाली जा रही थी। टीम को देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया।
विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों पनडुब्बियों को कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई की।कार्रवाई के बाद चारों पनडुब्बियों को ट्रैक्टरों की मदद से निकालकर थाने लाया गया, जहां उन्हें पुलिस की निगरानी में खड़ा कराया गया है। विभाग द्वारा जब्ती की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और अब मामले में खनिज अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।जिला खनिज अधिकारी मरकाम ने बताया कि नर्मदा नदी में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिले के सभी घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जहाँ भी अवैध उत्खनन की सूचना मिलेगी, वहां इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच

