jhankar
ब्रेकिंग
Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम आमासेल में शिविर आयोजित

जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

हरदा : जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 200 युवाओं ने भाग लिया। जिला खेल अधिकारी विकास खराडकर ने बताया कि युवा उत्सव अंतर्गत समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, पेंटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक विधा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, नितेश बादर, बसंत राजपूत, जिला खेल अधिकारी विकास खराडकर एवं लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य संजय भार्गव ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस दौरान अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विभिन्न विधाओं में विक्रांत अग्रवाल, आभा अग्रवाल, हर्षा जायसवाल, सत्येन्द्र परिहार, कन्हैया लाल मालवीय, इरशाद खान, प्रियंका राय, प्रीता पटेल, सिवानी राय, आकांक्षी चंद्रवंशी एवं विनय सोनपुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

- Install Android App -

इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, जिला युवा अधिकारी माय भारत श्रद्धा मित्तल, हीना अली, राजेन्द्र वर्मा, संदीप जाट, राजेश जलवाड़ा, संदीप सौंदे, प्रवीण बाथम, इमरान खान, प्रशांत आर्य, राहुल कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।

 प्रतियोगिता के परिणामों में समूह लोकनृत्य में महात्मा गांधी स्कूल हरदा प्रथम एवं साधना ग्रुप द्वितीय, समूह लोकगीत में सनराइज स्कूल टिमरनी प्रथम, खिरकिया द्वितीय व ग्राम बिच्छापुर तृतीय, नुक्कड़ नाटक में हरदा डिग्री कॉलेज प्रथम, माय किड्स मगरधा द्वितीय एवं पीएम श्री कॉलेज खिरकिया तृतीय, पेंटिंग में आसी ताम्रकार प्रथम,

साहित्य शर्मा द्वितीय एवं कृतिका कोगे तृतीय तथा कविता लेखन में नूपुर प्रथम, मेहरून निशा टिमरनी द्वितीय एवं कृष्ण शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। चयनित प्रतिभागी अब संभाग स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे।