jhankar
ब्रेकिंग
बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती सीमेंट-सरिया के आज के भाव: मकान निर्माण कराने वालों के लिए जरूरी अपडेट, जानिए कितनी है कीमत मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल हंडिया में बिना निविदा दो दुकानदारों को टप रखने की जगह देने पर सवाल, पंचायत के अधिकार पर उठी उंगली किसान संगठनों की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन गांवों में चौपाल लगाने के न...

रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार

रहटगांव*।सरकारी जंगल से सागौन के पेड़ काटकर स्लीपर बनाकर फर्नीचर मार्ट तक पहुंचाने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह खेड़ी-रहटगांव के पास घेराबंदी कर सागौन की सिल्ली ले जा रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

- Install Android App -

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने चार अन्य साथियों के साथ जंगल से अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटकर सिल्ली बनाता था। इसके बाद सिल्ली रहटगांव स्थित गौर फर्नीचर मार्ट के संचालक गज्जु गौर को पहुंचाई जाती थी, जिसके बदले प्रति सिल्ली 1000 रुपए मिलते थे।

वन विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाब सिंह पिता रतन, निवासी आम सागर के रूप में हुई है। गौर फर्नीचर मार्ट की भी सघन जांच की जा रही है।