jhankar
ब्रेकिंग
केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का हरदा दौरा  बिग न्यूज हरदा: खिरकिया-चारुवा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी ... राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न

CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

एयरपोर्ट पर ही रोके गए शीर्ष छात्र नेता

नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित “जंतर-मंतर 2.0” प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके दो सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को आज सुबह IGI एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के मुताबिक तीनों नेता मुंबई से सुबह 10:20 बजे की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस टीम ने फ्लाइट के अंदर घुसकर उन्हें डिबोर्ड होने से पहले ही हिरासत में ले लिया। इसका वीडियो खुद अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम लाइव किया, जिसमें वह कहते दिखे – “आप बाहर इंतजार कर सकते थे, हमें गिरफ्तार करो, हम डरते नहीं हैं।”

CJP ने इसे “तानाशाही हिरासत” बताया और कहा कि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने की सुनियोजित साजिश है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी और लीगल हेड भी हिरासत में, 500 लोग डिटेन

सुबह-सुबह ही यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP की लीगल सेल हेड रत्ना सिंह को भी उनके घरों से हिरासत में लिया गया। इसके अलावा जंतर-मंतर के 500 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर अलग-अलग जगहों से करीब 500 संदिग्ध प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा है और स्टेडियमों को अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाया गया है।

- Install Android App -

दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा, मेट्रो और इंटरनेट पर असर

पूरी दिल्ली को छावनी में बदल दिया गया है। लगभग 25,000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती है।

मेट्रो प्रतिबंध- 45 मेट्रो स्टेशनों – जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, मंडी हाउस समेत – के गेट 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 10 अक्टूबर शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन भी बंद हैं।

इंटरनेट शटडाउन- जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के 4 KM दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

ट्रैफिक और ट्रेन- मध्य दिल्ली में भारी जाम है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द की गई हैं।

यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट के SIR में कथित अनियमितताओं को लेकर बुलाया गया था। दिल्ली पुलिस ने पहले ही प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।