jhankar
ब्रेकिंग
जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर किशोर किशोरियों के बीच कार्यशाला आयोजित

खिरकिया – शनिवार को शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौकड़ी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता अजय मंडलेकर द्वारा किशोर किशोरियों को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बताया कि हम में से हर कोई जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर तनाव का सामना अवश्य करते आ हैं। जीवन में हमेशा तनाव में रहना काफी हानिकारक होता है।

- Install Android App -

इससे हमारी प्राकृतिक ऊर्जा समाप्त होती है। कई तरह की मानसिक, शारीरिक बीमारियां पैदा होती जो हम पर काफी खतरनाक तरीके से जीवन भर के लिए हावी हो सकती है। मानसिक तनाव का सामना करने के सही उपाय किशोर किशोरियों को बताए और कहा सही योजना बनाकर पहले से ही आने वाले कल की तैयारी करें पुरानी सफलताओं को याद करें प्रतिदिन व्यायाम और संतुलित खान-पान का सेवन करें।

अधिक समय तक तनाव में रहने वाले किशोर किशोरी उमंग स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया में कक्ष क्रमांक 20 में आकर परामर्शदाता से काउंसलिंग लेकर खुल कर बात कर सकते हैं। डॉ. सुश्री दर्शना सोनी ने किशोरियों को मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आज के दौर में हर व्यक्ति में मानसिक परिवर्तन हो रहा है। लेकिन किशोर अवस्था में शारीरिक और मानसिक परिवर्तन तीव्र गति से होता है।

जीवन काल की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था किशोरावस्था होती है। अस्थाई चीजों में स्थाई निर्णय ना लें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. दर्शना ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित एक गतिविधि भी आयोजित की गई। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शासकीय स्कूल से क्षमा सोनी , उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता अजय मंडलेकर, डॉ.  दर्शना सोनी मैडम सहित शासकीय स्कूल के किशोर किशोरी मौजूद रहे।