jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

टिमरनी: गंजाल नदी में रेत का अवैध उत्खनन, प्रशासन की टीम पहुंची , रास्ता किया बंद, रेत माफिया भागे

टिमरनी। विकासखंड के अंतर्गत बहने वाली गंजाल नदी से रेत माफिया के द्वारा धडल्ले से रेत का अवैध उत्खनन परिवहन किया जा रहा ।आज ग्राम पंचायत बिच्छापुर में एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से रेत माफियाओं के द्वारा दबंगई से रेत का अवैध उत्खनन परिवहन किया जा रहा था जिसके चलते ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की । सोशल मीडिया पर अवैध उत्खनन की जानकारी वायरल होने पर प्रशासन चेता और मौके पर पहुंचा,प्रशासन के पहुंचने के पूर्व ही माफिया वाहन लेकर फरार हुए। पुलिस एवं राजस्व की टीम ने जेसीबी के माध्यम से नदी पहुंच मार्ग को खोदकर गहरी खाई में तब्दील कर मार्ग अवरुद्ध किया।