jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

टिमरनी पुलिस ने फिर किया जिला बदर को गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार टिमरनी। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह वर्धमान, एसडीओपी टिमरनी सुश्री सोनम झरवडे के निर्देशन में थाना टिमरनी के गुंडा बदमाश एवं जिला बदर राहुल नायर पिता चंपालाल नायर उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्र. 9 कुम्हार मोहल्ला टिमरनी थाना टिमरनी को डीएसपी रवि शर्मा थाना प्रभारी टिमरनी के मार्गदर्शन में थाना टीम द्वारा जिला दंडाधिकारी महोदय हरदा के जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर शिव मंदिर गंजाल गेट पास ग्राम छिदगांव मेल पास से मुखबिर की सूचना पर थाना का बदमाश गुंडा जिला बदर को पकड़ा गया। मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा5/ 14 के तहत कार्रवाई की गई।

- Install Android App -

आरोपी राहुल नायर पिता चंपालाल नायर 25 वर्ष निवासी वार्ड क्र.09 टिमरनी का जो कि श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय हरदा के आदेश दिनांक 1 अप्रैल 2021 को 1 वर्ष के लिए हरदा एवं समीपवर्ती जिला होशंगाबाद ,खंडवा ,बेतूल ,देवास, सीहोर की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया गया था। जिसे मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 07.10.21 को बड़ी नहर पोखरनी के पास क से पकड़ कर आरोपी के विरुद्ध श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय हरदा के आदेश का उल्लंघन किए जाने पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 705/2021 धारा 5/14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का कायम कर आरोपी को माननीय न्यायालय टिमरनी पेश किया जावेगा। आरोपी द्वारा लगातार जन शांति को भंग करने एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्तता की सूचना मिल रही थी। उपरोक्त कार्रवाही में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक श्री रवि शर्मा , उप निरीक्षक मदन पवार सहायक उपनिरीक्षक अनुज बघेल आरक्षक आरक्षक महेश, सैनिक मांगीलाल सोनी प्रधान आरक्षक अतुल तोमर की भूमिका रही।