jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में आज सोना-चांदी के ताजा भाव इंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे फिर सजी मंडी, निगम टीम के सामने नारेबाजी और विरोध दुकानदार के सामने से 5 लाख का कैश बैग लेकर भागा बदमाश, बाजार में हड़कंप दिल्ली के कैफे में सहकर्मी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, महिला समेत 3 गिरफ्तार, 3 फरार मध्य प्रदेश की प्रमुख अनाज मंडियों के भाव, सोयाबीन में तेजी, गेहूं स्थिर जानिए आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा है  गुरु नानक जयंती पर हरदा में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, सात दिवसीय धार्मिक आयोजनों का भव्य समापन हरदा में शिवसेना की धमाकेदार एंट्री, राहुल दरबार बने जिलाध्यक्ष बैतूल सहित हरदा जिले के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात हरदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: टीआई मुकेश गौड़ लाइन अटैच, विनोद कुमार नागर को टिमरनी थाने की कमान

ट्रंप के iPhone से जासूसी कर रहे रूस और चीन

लॉस एंजिलसः अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से चिढ़े़ 2 शक्तिशाली देश अमेरिका के खिलाफ नया दांव खेल रहे हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने  चीन और रूस की अमेरिका के खिलाफ बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए बताया कि ये दोनों देश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के iphone से जासूसी कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने  अमेरिका के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों के नाम का खुलासा किए बगैर कहा, ‘चीन के जासूस अक्सर ट्रंप के iphone पर होने वाली इन बातचीत को सुनते हैं और इसका इस्तेमाल ट्रंप के कामकाज को बेहतर तरीके से समझने और प्रशासन की नीतियों को प्रभावित करने के लिए करते हैं।’  अखबार की खबर के मुताबिक ट्रंप अपने दोस्तों से बातचीत करने के लिए iphone का इस्तेमाल करते हैं।
बार-बार अधिकारियों के आग्रह के बाद भी वह आईफोन का इस्तेमाल बंदनहीं कर रहे। राष्ट्रपति से कई बार कहा जा चुका है कि वह ज्यादा सुरक्षित लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल करें। खबर के मुताबिक, ‘अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पता चला था कि चीन और रूस विदेशी सरकारों में अपने इंसानी सूत्रों के जरिए राष्ट्रपति और विदेशी अधिकारियों के बीच होने वाली बातचीत को भी सुन रहे थे। व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।