मकड़ाई समाचार खिरकिया। रेलवे की ओर से ट्रेनों के आवागमन के समय में परिवर्तन है । इससे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के समय मे हुआ परिवर्तन है । इटारसी की ओर से आने वाली 03201 अप जनता एक्सप्रेस रात्रि 8.38 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी , जबकि पूर्व में यह ट्रेन रात्रि साढ़े 10 बजे बाद रेलवे स्टेशन पर आती थी । नए समय के अनुसार यह ट्रेन पूर्व के समय से करीब 2 घंटे पहले पहुंचेगी।खंडवा की ओर आने वाली डाउन 03202 रात्रि में 1.40 बजे पहुंचेगी । जबकि यह ट्रेन प्रातः 9 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी । बदले हुए समय के अनुसार अब यह ट्रेन करीब 7 घंटे पहले पहुंचेगी । इसी तरह कामायानी एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है । 11071 डाउन कामायानी एक्सप्रेस अब रात्रि में 12.22 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेगी । पूर्व में यह ट्रेन रात्रि 10.45 बजे पहुंचती थी । इसी तरह 11072 अप में यह ट्रेन 11.08 बजे रेलवे स्टेशन पर आएगी ।
ब्रेकिंग
