ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

डायन होने की संदेह में दो महिलाओ को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध कर पीटा, गर्म लोहे से दागा

दाहोद: गुजरात के दाहोद जिले में डायन होने के संदेह में अपने ही परिवार की दो महिलाओं को नंगा कर पेड़ से बांध कर मारने और गर्म लोहे से दागने की पाशविक घटना सामने आयी है।  टाढागोला गांव में गत 20 नवंबर की शाम को हुई इस शर्मनाक घटना को लेकर दो दिन बाद पुलिस शिकायत दर्ज की गयी। लींबडी थाने के पुलिस अधिकारी पी एम जुंडाल ने आज बताया कि नूरीबेन और उसकी देवरानी लीलाबेन को उनके ही जेठ माशूभाई तथा उनकी पत्नी जूठीबेन और दो बेटों कैलाश और महेन्द्र ने घर से बाहर निकाल कर उनके साथ बदसलूकी की।

- Install Android App -

बीमारी के चलते बेटे की हो गई थी मौत
उन्हे निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध कर पीटा गया और गर्म लोहे की सलाखों से दागा भी गया। माशूभाई के एक अन्य बेटे भाविक की गत दो अक्टूबर को बीमारी से मौत हो गई थी और उसे संदेह हो गया था दोनो महिलाएं डायन है जिन्होंने काला जादू कर उसे मार डाला है। इस संबंध में नूरीबेन की बेटी पुष्पा की शिकायत पर कल भारतीय दंड संहिता की धारा 114, 323, 325,342,354, 504, 526 और गुजरात पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हड्डी भी टूट गई है। चारो फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।