jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

डोली उठने से पहले उठी अर्थी, नाश्‍ते के दौरान गले में फंसा निवाला, दुल्हन की मौत

परिजन तत्काल उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई

मकड़ाई समाचार छिंदवाड़ा। शादी वाले घर में सब तरफ खुशियां छाई हुई थीं। शादी कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। बेटी की शुक्रवार को धूमधाम से शादी होने जा रही थी। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि खुशियां मातम में बदल गईं। नाश्ता करने के दौरान खाने का निवाला गले में फंस गया। इससे उसे जोरदार ठसका लगा और खांसते-खांसते कुछ ही पलों में उसकी हालत काफी बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर तुरंत अस्‍पताल पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मामला छिंदवाड़ा के पश्चिम बुधवारी बाजार का है। यहां रहने वाले काले परिवार में मेघा काले की शादी थी, लेकिन ठसका लगने से उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

एसडीओपी संतोष डेहरिया के मुताबिक बुधवारी बाजार में रहने वाले प्रमोद महादेवराव काले की बेटी मेघा का 20 मई को शहनाई लान से विवाह होने जा रहा था। इसी बीच शादी की रस्म के दौरान मेघा ढोकले का नाश्ता कर रही थी। तभी अचानक ढोकले का एक टुकड़ा निगलने के दौरान उसकी श्‍वास नली में अटक गया। इससे उसे ठसका लग गया, जिसके बाद वह काफी देर तक खांसती रही। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे पानी पिलाया, लेकिन उसकी हालत और बिगड़ती गई। परिजन तत्काल उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से नाश्ते के सैंपल ले लिए गए हैं, जिसे एसएफएल जांच के लिए भेजा गया है।

मेघा काले की प्राथमिक शिक्षा छिंदवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय और उच्च् शिक्षा नासिक एवं बांबे में हुई थी। छिंदवाड़ा के शहनाई लान से 20 मई को उसकी शादी होने वाली थी। पूरा परिवार उसकी शादी की तैयारियों में जुटा था। ऐसे में गुरूवार को शादी कार्यक्रम से पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया। मुंबई में ही मेघा काले अपनी सेवाएं दे रही थी।