ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

तिल का ताड़ बनाया जा रहा है, मिताली को बाहर रखने पर सवाल उठाना गलतः एडुल्जी

कांग्रेस और भाजपा भले ही एक-दूसरे के धुर विरोधी हों। लेकिन बात इंदौर की मशहूर चाट-चौपाटियों का रुख करने की हो तो दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के विचार मेल खाते प्रतीत होते हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की सियासी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पिछले एक महीने के दौरान मालवा अंचल की खुशगवार रातों में शहर के पारंपरिक जायकों का लुत्फ ले चुके हैं।

- Install Android App -

सूबे में अंतिम दौर के चुनाव प्रचार में जुटे शाह रविवार देर रात अचानक शहर की सर्राफा चौपाटी पहुंचे और भुट्टे का कीस तथा अन्य पारंपरिक व्यंजन चखे। इस दौरान कुछ देर के लिये बत्ती गुल हो गयी और शाह के साथ चल रहे भाजपा नेताओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उजाला किया। हालांकि, कुछ ही देर में बत्ती आ गयी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता सर्राफा चौपाटी में शाह के साथ थे। इससे पहले, राहुल ने सूबे के चुनावी दौरे में 29 अक्टूबर की देर रात शहर की एक अन्य चाट चौपाटी 56 दुकान पहुंचकर सरसों का साग और अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया था। जायकों के इस प्रसिद्ध ठिकाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्य कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके साथ थे। राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवम्बर को मतदान होना है। चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आयेंगे।