ब्रेकिंग
हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ...

तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत, 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल

बाजार में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गई है। इस बीच, देश में तेल की कीमतों में कटौती जारी है। पिछले 26 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल लगभग 5 रुपए और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हो चुका है, वहीं अन्य राज्यों में भी लोगों को तेल के दामों में इतनी ही राहत मिली है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

दिल्ली में आज पेट्रोल 77.43 रुपए और डीजल 72.19 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, वहीं मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं। मुंबई में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 82.94 रुपए और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 75.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर   पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)   डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 77.43 रुपए 72.19 रुपए
कोलकाता 79.36 रुपए 74.05 रुपए
मुंबई 82.94 रुपए 75.64  रुपए
चेन्नई 80.42 रुपए 76.30 रुपए

- Install Android App -


पंजाब में पेट्रोल की कीमतें

पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 82.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 83.22 रुपए, लुधियाना में 83.09 रुपए और पटियाला में  83.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर     पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर  82.62
अमृतसर 83.22
लुधियाना 83.09
पटियाला 83.02

घर बैठे एेसे जानें दाम
आप भी अपने शहर में तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत फोन पर जान सकते हैं।