ब्रेकिंग
हंडिया: भाजपा मंडल हंडिया के कार्यकर्ताओ ने बूथ स्तर पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस !  राम भक्तों ने राम ध्वज लेकर राम दरबार की झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली, जगह जगह शोभायात्रा क... कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, देशप्रेम और सेवा भाव का दिखा अद्भुत उत्साह मां नर्मदे: जीवन दायिनी मां नर्मदा के आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को कीजिए प्रातः कालीन दिव्य दर्शन। Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। शहर में बढ़ रही मच्छरों की फौज, लाचार नगर पालिका प्रशासन मौसम का मिजाज बदलते ही मच्छरों का प्रकोप भ... हरदा: कमल कुंज भाजपा कार्यालय में धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस* बिन माँ बाप की लड़की को सोहेल खान ने बनाया लव जिहाद का शिकार:  सोहेल खान ने राहुल शर्मा नाम से सोशल म... अयोध्या नगरी: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, दर्शन करने उमड़ा भक्तो... पति ने पत्नि से झगड़े के बाद उसे ससुराल छोड़ा और घर आकर लगाई फांसी

दमोह में कोरोना से पति की मौत, पत्नी को यकीन नहीं, इसलिये 15 दिन से खुद को कमरे में बंद किया

दमोह। शहर के विवेकानंद नगर में रहने वाला एक युवक कोरोना संक्रमित होने के बाद सागर में इलाजरत था और वहीं उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया, लेकिन दमोह में रहने वाली उसकी पत्नी आज भी अपने पति के आने का इंतजार कर रही है।

उसने 30 अगस्त से खुद को कमरे बंद में कैद कर लिया है और किसी से बात भी नहीं कर रही है। महिला के मायके पक्ष के लोग रविवार को उससे मिलने सागर से दमोह पहुंचे।

- Install Android App -

सूचना मिली तो प्रशासनिक अमला भी पहुंचा, लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक प्रयास के बाद वह कमरे से बाहर आई, लेकिन उसने कहा उसके पति अभी घर पर नहीं हैं, वो आ जायें फिर आना।

महिला के भाई व अन्य स्वजन ने उसे यह बताया भी कि उनके पति नहीं रहे, लेकिन वह मानने काे तैयार नहींं है। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं लग रही है। अब ऐसे में स्वजनों के अलावा स्थानीय प्रशासन भी नहीं समझ पा रहा है कि आखिरकार क्या किया जाये।