jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

कमल नाथ का 18 सितंबर को ग्वालियर मेें रोड शो, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दी यह प्रतिक्रिया

ग्वालियर। पूर्व सीएम कमल नाथ 18 सितंबर की दोपहर 2 बजे दो दिन के प्रवास पर विशेष विमान से ग्वालियर आयेंगे। वे विमानतल से लेकर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि तक रोड-शो करेंगे। वीरांगना की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद वे ग्वालियर-चंबल अंचल के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे। रोड शो के बाद ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व व डबरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू होगा।

कमल नाथ दो दिन के प्रवास के दौरान प्रतिनिधि मंडलों से भी मुलाकात करेंगे। उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कमल नाथ के यात्रा की तैयारियों की संबंध में रविवार की दोपहर को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों की बैठक हुई।

- Install Android App -

बैठक में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह, बालेंदु शुक्ला, रामसेवक बाबूजी, मिर्ची बाबा, सतीश सिकरवार, सत्यप्रकाश परसेड़िया के अलावा चारों शहर व ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष उपस्थित थे। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल अंचल के जिलाध्यक्ष भी उपस्थित थे। बैठक में कमल नाथ के आगमन की तैयारियों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बैठक में कहा कि इससे पूर्व माननीय का निधन होने पर चुनाव होता था। पहली बार चंद विधायकों की आत्मा मरने पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। अपना जमीर बेचने वालों को सबक सिखाने का अब वक्त आ गया है। निष्ठावान कांग्रेसी उपचुनाव के लिये तैयार रहें।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ 18 सितंबर को दोपहर 2 बजे विशेष विमान से ग्वालियर आयेंगे। रोड शो के उपरांत जिले के प्रमुख नेताओं, ब्लॉक से लेकर पन्ना प्रभारियों से बात करेंगे। कमल नाथ के आगमन की अंचल में तैयारियों शुरू हो गई हैं। दोनों अंचल से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का 18 व 19 सितंबर को जमावड़ा रहेगा।