jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

अजीब केस, कैंसर पीड़ित को 3 महीने से कोरोना, लक्षण नहीं होने से डॉक्टर भी हैरान

कोलकाता । कोरोनावायरस संक्रमण का एक अजीबोगरीब केस देखने को मिला है, जिसे देखकर अब डॉक्टर भी हैरान है। एक कैंसर पीड़ित पिछले 3 महीनों से कोरोना संक्रमित है, लेकिन उनमें कोरोना का एक भी लक्षण नहीं दिख रहा। लगातार इलाज व नियमित अंतराल पर जांच कराने पर भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। डॉक्टर इसे लेकर हैरत में हैं।

कोरोना टेस्ट निकला पॉजिटिव

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति को कैंसर की बीमारी को लेकर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका ऑपरेशन होना था। भर्ती के समय उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था, हालांकि स्वास्थ्य नियमों के मुताबिक उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन आरटी पीसीआर टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में 14 दिनों तक आइसोलेशन में रखा गया। 14 दिनों बाद जब फिर से उनका टेस्ट कराया गया तो फिर से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उस समय भी मरीज के शरीर में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखा।

- Install Android App -

बीते तीन माह से चल रहा इलाज

लगातार तीन महीने से उनका इलाज चल रहा है और नियमित अंतराल पर जांच भी हो रही है, लेकिन हर बार रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। तीन महीने बीत जाने पर भी उनमें कोरोना का एक भी लक्षण नहीं है। इतने लंबे समय तक किसी व्यक्ति के कोरोना संक्रमित रहने का देश में संभवतः यह पहला मामला है। उक्त मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि किसी को भी कोरोना संक्रमण मुक्त होने में इतना वक्त नहीं लगता, वह भी ऐसे मामले में, जहां कोरोना का कोई लक्षण ही न हो। यह अपनी तरह का पहला मामला है।

कोलकाता में पहले भी चौंकाने वाले केस दिखे

गौरतलब है कि कोलकाता में कोरोना के और भी कुछ चौंकाने वाले मामले देखने को मिले हैं। कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज का इलाज के बाद दो-दो बार कोरोना टेस्ट कराने पर जब रिपोर्ट निगेटिव आई तो अस्पताल से छोड़ दिया गया, लेकिन छूटने के 48 घंटों के अंदर ही वह फिर से कोरोना पॉजिटिव पाया गया।