jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

दमोह में कोरोना से पति की मौत, पत्नी को यकीन नहीं, इसलिये 15 दिन से खुद को कमरे में बंद किया

दमोह। शहर के विवेकानंद नगर में रहने वाला एक युवक कोरोना संक्रमित होने के बाद सागर में इलाजरत था और वहीं उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया, लेकिन दमोह में रहने वाली उसकी पत्नी आज भी अपने पति के आने का इंतजार कर रही है।

उसने 30 अगस्त से खुद को कमरे बंद में कैद कर लिया है और किसी से बात भी नहीं कर रही है। महिला के मायके पक्ष के लोग रविवार को उससे मिलने सागर से दमोह पहुंचे।

- Install Android App -

सूचना मिली तो प्रशासनिक अमला भी पहुंचा, लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक प्रयास के बाद वह कमरे से बाहर आई, लेकिन उसने कहा उसके पति अभी घर पर नहीं हैं, वो आ जायें फिर आना।

महिला के भाई व अन्य स्वजन ने उसे यह बताया भी कि उनके पति नहीं रहे, लेकिन वह मानने काे तैयार नहींं है। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं लग रही है। अब ऐसे में स्वजनों के अलावा स्थानीय प्रशासन भी नहीं समझ पा रहा है कि आखिरकार क्या किया जाये।